रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में 31 अक्टूबर को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (एमयूएन) कॉन्फ्रेंस अग्रणी 2.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एवं अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बोकारो देवेश कुमार त्रिपाठी ने प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बाल संसद में न्यायाधीश त्रिपाठी ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को अपनाकर ही वैश्विक शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को विश्व शांति में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ गंगवार ने कहा कि एमयूएन विद्यार्थियों में वैश्विक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक कौशल विकसित करने का प्रभावी मंच है।
सम्मेलन में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न विद्यालयों से 233 प्रतिनिधि शामिल हुए। विद्यार्थी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, महिला स्थिति आयोग और मॉडल लोकसभा सहित विभिन्न समितियों में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बहस कर रहे हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन भी आकर्षण का केंद्र है। एक नवंबर को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply