Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर के. बी. कॉलेज बेरमो में कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित जयंती के अवसर पर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करना है। इस दिवस को देश की एकता व सुरक्षा की रक्षा करने की शपथ लेते हैं। देश के विभिन्न धर्म, भाषा, जाति, संस्कृति व क्षेत्रों के रहिवासियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव, आपसी भाईचारा व सद्भाव को मजबूत करना है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाषण और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के साथ सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा शामिल रहे। उक्त जानकारी केबी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *