Advertisement

कसमार की अनन्या ने लेखन में लहराया परचम, बीएसएल ने किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रतिभा, रचनात्मकता और लेखन के दम पर बोकारो जिला के हद. कसमार की बेटी अनन्या वर्मा ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है।
चिन्मया विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा अनन्या को बोकारो स्टील प्लांट के विजिलेंस विभाग द्वारा आयोजित आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उनका लिखा आर्टिकल बीएसएल की फॉर इम्प्रेशन जनरल पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा।

जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी एवं गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष तथा कसमार प्रखंड के प्रथम प्रमुख स्व. शैलेश्वर प्रसाद वर्मा की पौत्री और नितेश वर्मा की पुत्री अनन्या को बोकारो जनरल अस्पताल के निदेशक डॉ बी.बी. करुणामय ने 31 अक्टूबर को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसएल के प्रभारी निदेशक प्रिय रंजन ने भी अनन्या की लेखन प्रतिभा की सराहना की।

खास यह कि अनन्या इससे पहले भी ऑल द गर्ल्स आइव बीन नामक पुस्तक लिख चुकी हैं, जो विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कम उम्र में लेखन के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल कर अनन्या ने अपने परिवार और बोकारो का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *