Advertisement

चंदनकियारी के इंद्रजीत महथा को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा, क्षेत्र में हर्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के साबड़ा रहिवासी एवं 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा को नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

वर्तमान में झारखंड जगुआर में डीआईजी के पद पर कार्यरत महथा की इस उपलब्धि से चंदनकियारी सहित पूरे बोकारो जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। चंदनकियारी के एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के दम पर देश की सेवा में विशिष्ट पहचान बनाने वाले इंद्रजीत महथा ने अपनी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नक्सल विरोधी अभियानों में उनका योगदान पुलिस सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी मेहनत, संघर्ष और सफलता की नई प्रेरणा मिलेगी।
चंदनकियारी की माटी के इस लाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के रहिवासियों ने बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *