Advertisement

हजारीबाग के डेमोटांड़ में रावण के साथ तिलचट्टा दहन कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। जिला मुख्यालय हजारीबाग के डेमोटांड़ में विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर की संध्या रावण दहन के साथ साथ तिलचट्टा दहन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा रावण व् तिलचट्टा दहन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए कुमुद रंजन ने बताया कि रावण व् कॉकरोच दहन कार्यक्रम के अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश को अराजकता, अशांति और भय के वातावरण में धकेलने का प्रयास करने वाली राष्ट्रविरोधी मानसिकता के प्रतीकात्मक कॉकरोच (तिलचट्टा) का भी आज डेमोटाँड़ (हजारीबाग) के ग्रामवासियों ने दहन किया।

उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अस्थिरता फैलाने और समाज को विभाजित करने वाले एजेंडों के विरुद्ध यह रावण दहन राष्ट्रीय एकता, शांति और राष्ट्रहित की रक्षा का सशक्त संदेश है। अधर्म और अराजकता पर सत्य एवं राष्ट्रहित की विजय ही विजयादशमी का वास्तविक संदेश है। कहा कि हमारा देश एकजुट था, एक जुट है और एकजुट रहेगा। मौके पर हजारों की संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *