ढोरी स्टाफ क्वार्टर मे दिवंगत पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रतिमा का अनावरण
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक कुमार जय मंगल (MLA Kumar Jaimangal) उर्फ अनुप सिंह के आवासीय कार्यालय में 2% मई को दिवंगत इंटक नेता सह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
प्रतिमा का अनावरण मंत्री जगन्नाथ महतो, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक सुखदेव भगत, जीएम एमके राव, एमके अग्रवाल, एम के पंजाबी की विशेष आतिथ्य में किया गया।
इस मौके पर आगत अतिथि सहित स्थानीय श्रमिक संगठन के साथियों ने स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बिताए गए अपने अनुभव साझा किया। बेरमो सहित अन्य कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के हक के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतिम समय तक हक की लड़ाई लड़ते रहे।

वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू कोयलांचल के मसीहा के रूप में जाने जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि लोग अपने माता-पिता के स्वर्ग जाने के बाद मूर्तियां लगवाते हैं। यह एक पुण्य का काम है।
कार्यक्रम में झारखंड के बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ से लेकर टाटा (जमशेदपुर) तक सभी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित सभी जनों को प्रसाद के रूप मे भोजन कराया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा बोकारो एसपी चंदन झा, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, यूनियन नेता लखन लाल महतो, गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एस के झा, श्यामल कुमार सरकार, अंजनी त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, भाजपा नेता कुमार महेश सिंह, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, मोहम्मद इजराफिल उर्फ बबुनी,आदि।
रविंद्र कुमार मिश्रा, लक्की सिंह सरदार, बबलू भगत, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, शिवनंदन चौहान, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश मल्लाह, रिंकू निषाद, कृष्ण कुमार चांडक, रोहित मित्तल, भोला दिगार, पिंटू सिंह, दीपक अग्रवाल, पीओ कुमार सौरभ सिंह, बीएन्डके क्षेत्र के एसओपी राजीव कुमार, आदि।
ढोरी क्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, समाजसेवी सुधीर किशन उर्फ भोला भाई, चुन्नू सिंह, असगर अली, इस्लाम अंसारी, इम्तियाज अहमद, मो फारूक आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply