रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर जिले में अपराध की रोकथाम एवं लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर बीते 29 अगस्त की रात समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियान के दौरान जिले के 10 थाना/ओपी क्षेत्रों से कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बोकारो पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान चास थाना क्षेत्र से सबसे अधिक तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कथारा ओपी से दो तथा बालीडीह थाना, पेटरवार थाना, चास मुुफस्सिल थाना, जरीडीह थाना, चंदनकियारी थाना, नावाडीह थाना, बालीडीह ओपी और सियालजोरी थाना क्षेत्र से एक-एक वारंटी की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के समकालीन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी 13 वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
![]()













Leave a Reply