Advertisement

शारदीय नवरात्र को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी शारदीय नवरात्र (श्रीदुर्गा पूजा) को लेकर 8 अक्टूबर को अपराह्न बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

ज्ञात हो कि, आगामी 11 अक्टूबर को प्रखंड के विभिन्न पंचायत के श्रीदुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों में मां की पूजा निमित्त विधिवत कलश स्थापन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ होगा। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, सीओ अशोक राम, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंहा ने बैठक का संचालन किया। वहीं एसआई बानरा साहब, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता इंदल कुमार सिंह मुख्य रूप से मंचासिन थे।

बैठक में कहा गया कि प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा पेटरवार स्थित कई मुख्य स्थलों सहित प्रखंड के हद में तेनुघाट, दारीद, सदमाकला, चलकरी, खेतको, अंगवाली, चांदो, खेतको नायक टोला, उत्तासारा, गागा, झिरके सहित दर्जनों स्थलों पर होने जा रहा है। थाना प्रभारी राजू मुंडा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं। इस बार प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग कदापि न करें। पुरानी पारंपरिक बाजा जैसे ढांक, ताशा आदि का उपयोग हो।

अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक राम ने सभी पूजा आयोजकों/पूजा समितियों को कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी ही। साथ ही आयोजकों को भी पूरी तरह सतर्क व तत्पर रहने की जरूरत है। कई आयोजकों की ओर से यह मांग की गईं कि बाइक द्वारा पुलिस के जवान पूजा के दौरान रोड मार्च करते रहे।

सभाकक्ष में अंगवाली पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, संतन मिश्रा, अंग्रेज मिश्रा, अनुज्ञप्तिधारी अभय मिश्रा, मुमताज अंसारी, असित बनर्जी, बाली रजवार, भोला प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, जोधन भुईयां, रामेश्वर ठाकुर, शिवजीत सिंह, जीवधन महतो, हारून रसीद, ऋषभ कुमार, सत्यम प्रसाद, पिंटू महतो, लालदेव, श्यामसुंदर, पंकज कुमार सिंह, सूरज तांती, विमल शेट्टी, लालमोहन, संजय महथा, राहुल सहगल, राजेंद्र महथा, मो. जाकिर आदि उपस्थित रहे।जबकि, थाना की ओर से अल्पाहार व्यवस्था में राजू अंसारी, चंद्रशेखर, रमेश कुमार, सैयद अंसारी आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *