Advertisement

शहीदों की स्मृति में चलकरी में निकाली गई विशाल नागरिकता अधिकार रैली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। दाम बांधों, काम दो आंदोलन के तहत देश की राजधानी दिल्ली में शहीद मोहर, तिलक तथा रामदास रविदास की 36वीं शहादत दिवस पर 8 अक्टूबर को भाकपा माले द्वारा विशाल नागरिकता अधिकार रैली निकाली गई। रैली व् सभा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित रैली व् सभा में सैंकड़ो की संख्या में महिला, पुरूष और छात्र युवा शामिल हुए। एसआईआर रद्द करो, ज्ञानेश को बर्खास्त करो, खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा, बिजली पानी का करो इंतजाम नहीं तो होगा सोलर प्लांट का चक्का जाम के जोरदार नारों के साथ चलकरी के पुरानाडीह से नागरिकता अधिकार रैली निकाली गई, जो मुख्य सड़क होते शहीद स्मारक स्थल पहुंचा। जहां रैली सभा में तब्दील हो गया। सभा के पूर्व 8 अक्टूबर 1990 को दाम बाँधो काम दो रैली दिल्ली में शहीद मोहर, तिलक, रामदास रविदास एवं कोनार डैम में शहीद सुखदेव महतो और चैता तुरी को गगनभेदी नारों के साथ बारी बारी से माल्यार्पण और शहीदों की याद में एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा हमारे वतन की नई जिंदगी हो की जन गीत से सभा की शुरुवात की गयी। सभा की अध्यक्षता पंचानन मंडल ने किया जबकि संचालन युवा नेता राज केवट ने किया। नागरिकता अधिकार रैली को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थायी कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि खान खनिज संशोधन अधिनियम और एसआईआर पूरी तरह संविधान और लोकतंत्र विरोधी कदम है। खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा। झारखंड के हितों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि अधिनियम सत्ता की रक्षा में लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। झारखंड में जारी एसआईआर की प्रक्रिया चुनाव सुधार नहीं बल्कि आम मतदाताओं पर थोपा गया बोझा है।अगर नियत साफ होती तो पूरा मामला पारदर्शी होता।

राज्य कमिटी सदस्य विकास सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। आमजनों का जीना दूभर है। मजदूरों को राहत मदद के बजाय पूंजीपतियों को लूट कि छूट दी जा रही है। श्रम कानूनों में बदलाव मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि नई पीढ़ी का आंदोलन देश और बच्चों का भविष्य संवारने की लड़ाई है। केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा छात्र युवाओं पर किए जा रहे हमले और दमन की कीमत मोदी सरकार को चुकानी पड़ेगी।

सभा को राज्य कमिटी सदस्य दिलीप तिवारी, पेटरवार प्रखंड सचिव पंचानन मंडल, जे एन सिंह, राजू दुबे, राज केवट, बैजनाथ सिंह, इंद्रदेव सिंह, फुलेंद्र रविदास, मनसू सिंह, किट्टी रविदास, नारायण केवट, आदि ने संबोधित किया। सभा के माध्यम से पांच सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *