रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार खैराचातर रहिवासी आनंद डे पूर्व वार्ड सदस्य एवं सविता देवी वर्तमान आंगनबाड़ी सेविका के पुत्र राजकुमार डे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से खैराचातर का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार डे ने गुजरात के सूरत स्थित एलएंडटी कंपनी के हेवी इंजीनियरिंग डिविजन में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपना योगदान दिया है। उन्होंने बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया और अपनी प्रतिभा के दम पर कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिष्ठित एलएंडटी कंपनी में चयनित होकर यह उपलब्धि हासिल की।

राजकुमार की इस सफलता पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने उन्हें अपनी ओर से शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शिक्षाविद् सह समाजसेवी लोकेश कुमार डे ने भी राजकुमार एवं उनके माता-पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि राजकुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर समाजसेवी विजय जायसवाल, पूर्व शिक्षक निशाकर डे, शिवराम अड्डी सहित अन्य ने भी राजकुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। बोकारो जिला स्वर्णमानिक समाज के जिलाध्यक्ष बनमाली दत्त ने भी समाज की ओर से राजकुमार को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि राजकुमार की उपलब्धि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से खैराचातर सहित पूरे कसमार क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
![]()













Leave a Reply