Advertisement

रक्त वीरांगना मीना एवं माया राय के जन्मदिन पर 19 यूनिट रक्तदान

ह्यूमैनिटी सेवियर्स ने 19 जरूरतमंदो को दिया जीवनदान-ब्लडमैन सलूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ह्यूमैनिटी सेवियर्स द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 8 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो के सौजन्य से शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर के नेतृत्वकर्ता एवं ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष ब्लडमैन हरबंश सिंह सलूजा ने इस अवसर पर बताया कि हमारी संस्था की दो-दो रक्त वीरांगनाओं मीना कुमारी एवं माया राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व रिकार्ड धारक ब्लड मैन सलूजा ने कहा कि अपनी खुशियों में दूसरों को खुशियां बांटना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन शैली है।

रक्तवीरांगना मीना एवं माया ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज के सभी जनों को अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या किसी भी तरह के खुशी के मौके पर किसी न किसी रूप में दूसरों को भी खुशियां बांटने का कार्य करना चाहिए। शिविर में माया राय, सौरव चौहान, अंजनी, चित्रजीत दास, गौरव रस्तोगी, विकास कुमार एवं अन्य ने रक्तदान किया। इसके उपरांत दोनों रक्त वीरांगनाओं से केक कटवा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। शिविर में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के राजकुमार एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *