एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार के बोकारो जिला प्रभारी निर्मल महाराज के भाई शीतल चंद्र महाराज 9 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये, जिन्हे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी देते हुए पत्रकार निर्मल महाराज ने बताया कि जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय के समीप आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनका भाई अपना संतुलन खो बैठे और मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। आसपास के रहिवासियों के सहयोग से उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर हाथ ओर पैर का एक्सरे में पाया कि उनके भाई का दाहिना हाथ में फैक्चर आया है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार से बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोकारो सदर अस्पताल में फिलहाल भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है।
![]()













Leave a Reply