Advertisement

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 9 अक्टूबर को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर चर्चा की गयी।

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार तथा संचालन सीओ संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में थाना क्षेत्र के कुल 13 दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह समेत अन्य ने बारी-बारी से पूजा पंडालों की तैयारी, भीड़ प्रबंधन तथा दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण मनाने पर जोर दिया। पूजा समिति ने भी लाइट-साउंड समेत अन्य की जानकारी दी। थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, डीजे पर प्रतिबंध का पालन करने, पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, अग्निशमन यंत्र और महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा पंडाल परिसर में पूजा के दिन महिला तथा पुरुष के लिए अलग अलग ब्रेकेटिंग करने की बात कही। साथ ही विसर्जन के लिए निर्धारित रूट से जुलूस निकालने
की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा में खलल डालने वाले और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में आर उनेश, छेदी नोनिया, बिनोद महतो, परवेज अख्तर, दीपक महतो, सुशांत राईका, अजय सिंह, विजय सिंह, ललन सिंह, नवल किशोर सिंह, रोहित मित्तल, अशोक अग्रवाल, टुल्लू सिंह, प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद रिया देवी, उमेश रविदास, नीतू मिश्रा, विलासी देवी, अशोक रवानी, रमेश स्वर्णकार, बैजनाथ महतो, संतोष महतो, रंजीत महतो, घंनजय रजक, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, देवीदास, रविंद्र सिंह, शरण सिंह राणा, विवेश सिंह, ओम प्रकाश राजा, अखिलेश प्रसाद, बैजु मालाकार, अनिल श्रीवास्तव, ललन सिंह, मेराज गुडविल, ललन रवानी, रामचंद्र तुरी, जितेंद्र सिंह
आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *