Advertisement

राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के. बी. कॉलेज एनएसएस द्वारा पौधरोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर 9 अक्टूबर को गोद लिए गांव बोरिया उत्तरी में पौधरोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार 9वें राष्ट्रीय पोषण माह (बीते 9 सितंबर से 8 अक्टूबर) के समापन के अवसर पर गोद लिए गांव बोरिया उत्तरी एवं आंगनबाड़ी में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया गया। ज्ञात हो कि, इस वर्ष पोषण माह का थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है रखा गया था।

पोषण माह का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करने वाली माताओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, सही पोषण व कुपोषण को दूर करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पौधरोपण अभियान में कॉलेज के पर्यावरण मित्र डॉ व्यास कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने हाथों से जमीन खोदकर पौधे को उक्त गाँव, आंगनबाड़ी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोरिया परिसर में लगाया।

पौधरोपण के साथ साथ आगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा व गर्म पका भोजन, आहार विविधता, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रचार प्रसार ग्रामीणों के बीच किया गया। पोषण माह के समापन के अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी सहित डॉ व्यास कुमार, एनएसएस स्वयं सेवकों में सोनू कुमार शर्मा, कृष दास, शहजादी व् ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *