Advertisement

बेरमो विधायक ने किया चलकरी उत्तरी-दक्षिणी में 17.5 लाख की योजना का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने विधायक मद से जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में 2 अक्टूबर को ₹17.5 लाख की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम चलकरी उत्तरी पंचायत के निर्मल नायक के घर से हरि नायक के घर तक ₹5 लाख की लागत से चैंबर सहित नाली निर्माण, रजक टोला में सामुदायिक भवन की ढाई लाख की लागत से मरम्मती, रविदास टोला में ढाई लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

बताया जाता है कि विधायक अनुप सिंह ने चलकरी दक्षिणी पंचायत के काशीटांड़ में नहर रोड से इंटेकवेल तक 7.5 लाख की लागत से सड़क निर्माण यानि कुल लागत 17.5 लाख रुपए के कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक के साथ पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, अशोक मंडल, ब्रजेश सिंह, परवेज अख्तर, अभय ठाकुर, विजय मंडल, बालगोविंद हजाम, भोला शर्मा, मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, नीतेश मंडल, हेमलाल हजाम, फुलेंद्र रविदास, सोहन रविदास, मंटू कुमार, अनिल रजक, निमाई मंडल, शिरोमणि मंडल, बाजुन मुर्मू सहित दर्जनों महिला, बुजुर्ग, बच्चे आदि जुटे रहे। इस दौरान उपस्थित कई मुहल्ले की महिलाओं ने भी बीच मार्ग में विधायक को अपनी दुखड़ा बयां की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *