रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में 11 अक्टूबर को बैठक की गयी। आयोजित बैठक में आगामी 16 अक्टूबर को पंचायत के बड़ पहाड़ में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ग्राम सभा में प्रत्येक घर से एक-एक सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की तैयारी एवं जनजागरूकता के लिए आगामी 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे सभी बड़ पहाड़ में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी टोलों में जाकर विशेष ग्राम सभा के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक रहिवासियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विशेष ग्राम सभा में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को लिखित आमंत्रण पत्र 12 या 13 अक्टूबर तक सौंपने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों ने विशेष ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और व्यापक जनभागीदारी पर बल दिया।
![]()













Leave a Reply