संगठन की मजबूती व् जनसरोकारों को लेकर दिखी एकजुटता-विजय शंकर नायक
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचने पर 30 अगस्त को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बंधु तिर्की ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप सखुआ पत्ता की पारंपरिक टोपी पहनाकर तथा गमछा ओढ़ाकर प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन किया। इस पारंपरिक स्वागत के माध्यम से झारखंड की जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि के. राजू के मार्गदर्शन में झारखंड कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आम जन के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
प्रदेश प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, शहजादा अनवर, प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक, सुंदरी तिर्की, सुरेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, संजय कुमार, विनय कुमार सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की धरती की पहचान उसकी आदिवासी संस्कृति, सामाजिक समरसता और संघर्ष की विरासत से है। बिरसा मुंडा की धरती पर पारंपरिक तरीके से प्रदेश प्रभारी का स्वागत इसी गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान और कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प दोहराया।
![]()













Leave a Reply