Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, मामला दर्ज

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के प्रयास को लेकर पीड़ित युवती की मां के शिकायत पर गोमिया थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की माँ द्वारा पुलिस को दिए गये आवेदन के अनुसार घटना बीते 8 अक्टूबर की सुबह की है। आरोप है कि छात्रा घर के बाहर थी, तभी आरोपी उसे पकड़ कर जबरन सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत को लेकर आरोपी के घर जाने पर उसके परिजनों ने दुर्व्यवहार भी किया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व आरोपी के पिता की मृत्यु भी हो चुकी है और यह कृत्य पूरे गांव के लिए निंदा का सबब बन चुका है।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। कहा कि पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *