Advertisement

दिवंगत इंटक नेता गिरिजाशंकर पांडेय की मनायी गयी पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के वरिष्ठ कांग्रेस और इंटक नेता स्व. गिरिजा शंकर पांडेय की दूसरी पुण्यतिथि 26 अक्टूबर को फुसरो के सिंह नगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पुत्र और आरसीएमयू सीसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय व संचालन कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया।

कार्यक्रम मे श्रमिक एवं संसदीय राजनीति से जुड़े गणमान्य के अलावा क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जन शामिल हुए। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मजदूर संगठनों के नेताओं और गणमान्य जनों ने दिवंगत पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कोयलांचल में मजदूर हितों की रक्षा के लिए स्व. पांडेय द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और उनके त्याग को याद किया। वक्ताओ ने कहा कि स्व. गिरिजा शंकर पांडेय का पूरा जीवन मजदूरों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ने में बीता। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि मजदूरों की बुलंद आवाज थे। उनका आदर्श और संघर्ष हम सभी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।

कहा गया कि उन्होंने हमेशा नि:स्वार्थ भाव से कोयला मजदूरों की सेवा की। समाज और मजदूर वर्ग के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन कुमारी माला, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सुरेश सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष निर्मला देवी, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बीएमएस नेता रविन्द्र मिश्रा, वरीय भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, भाजपा नेता बिक्रम पांडेय, कांग्रेस नेत्री सुषमा सिंह, वार्ड पार्षद विलासी देवी व नीतू मिश्रा, दिनेश सिंह, मजदूर नेता भागीरथ शर्मा, हरेंद्र सिंह, आर उनेश, अजय सिंह, अंजनी त्रिपाठी, सुबोध सिंह पवार, दिगंबर महतो, राजेश्वर सिंह, बिरेंद्र सिंह, शिवनन्दन चौहान, शत्रुघ्न सिंह, परवेज अख्तर, दिनेश पांडेय, रामनरेश द्विवेदी, टुनटुन तिवारी, मुरारी सिंह आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर संतोष सिंह, राजू दिगार, दिगंबर महतो, जवाहर लाल यादव, जितेंद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, बैजनाथ महतो जयनाथ मेहता, प्रशांत सिंह, भाई प्रमोद सिंह, नरेश गुप्ता, मो. कलीमुद्दीन, राघवेंद्र सिंह तूफानी, अजय झा, बसंत पाठक, शंभू दुबे, गुडु दूबे, जीवन लाल रजक, भोला दिगार, रमेश स्वर्णकार आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *