रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। डीपीएस बोकारो के चलो गांव की ओर अभियान के तहत 4 नवंबर को विद्यार्थियों का दल जिला के हद में चास प्रखंड के कुर्रा गांव पहुंचा। यहां वर्ष 1885 में स्थापित राजकीय मध्य विद्यालय में दोनों विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खुशियां साझा की।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने पौधारोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने असम का बिहू और झारखंड का पारंपरिक करमा नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ गंगवार ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की खुशहाली ही राष्ट्र की वास्तविक प्रगति का पैमाना है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, मेहनत से पढ़ाई करने तथा इंटरनेट और एआई का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय के लगभग 450 बच्चों को स्टेशनरी किट और खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही फुटबॉल, बैडमिंटन, लूडो किट और बुक शेल्फ भेंट किए गए। बच्चों ने टाई-डाई कला भी सीखी।
![]()













Leave a Reply