एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी क्षेत्र में संचालित जुआ अड्डों पर ओपी पुलिस द्वारा बीते 25 एवं 26 अक्टूबर को ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। पुलिस की कार्रवाई देख खेत में कूद कर भाग खड़े हुए जुआरी।
जानकारी देते हुए कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, कथारा चार नंबर, बांध बस्ती, भूरखूंड़वा बस्ती, महली बांध में जुआ के अवैध धंधे के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस के सख्त रुख को देख जुआरी जंगल मार्ग से भाग गये।
ओपी प्रभारी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कथारा ओपी क्षेत्र में किसी प्रकार का गैर कानूनी कार्य नहीं चलने दिया जायेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ के अड्डों सहित जुआरियों के बीच अफरा-तफरी मच गया है।
![]()













Leave a Reply