Advertisement

चिन्मय विद्यालय में दीपावली व् छठ की धूम, छात्रों ने गीत, नृत्य, नाटक से बांधा समां

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दीपावली एवं छठ महापर्व के आगमन को लेकर बोकारो के चिन्मय विद्यालय में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में 4 नवंबर को प्राइमरी एवं उच्च माध्यमिक विभाग के छात्रों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों ने स्वामी तपोवन सभागार में राम भजन, छठ गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं, छठ महापर्व की महिमा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और कांच ही बांस के बहंगिया गीत पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

उच्च माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने गुरुदेव की आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दीपावली और छठ से संबंधित गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए। छठ पर्व पर घर के इकलौते बेटे के बाहर रहने की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय किताबी ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी विद्यार्थियों को जोड़ रहा है। उन्होंने सभी को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *