Advertisement

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का चास में जनजागरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर)-2026 के विरोध में 31 अगस्त को झामुमो चास नगर समिति की ओर से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व और सचिव भागीरथ शर्मा के संचालन में धर्मशाला मोड़ चास से महावीर चौक होते वार्ड नंबर-35 तक चलाया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम जनों को विधेयक के प्रावधानों की जानकारी देते हुए इसके विरोध में समर्थन मांगा। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार जनविरोधी विधेयक को वापस नहीं लेती, झामुमो जनआंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार का विरोध जारी रखेगा।

जनजागरण अभियान के दौरान आमजनों से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में पार्टी द्वारा घोषित धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। कार्यक्रम में आकाश टुडू, राकेश सिन्हा, नैयर जमाल, फैयाज आलम, सदानंद गोप, बम पांडेय, रामदयाल सिंह, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, रवि सिंह सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *