आगामी 5 सितंबर से अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह ऊपरघाट में नेतरहाट के तर्ज पर प्रस्तावित आवासीय विद्यालय के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसे लेकर बीते 30 अगस्त को उप प्रमुख हरिलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में विद्यालय को ऊपरघाट में ही बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से नावाडीह अंचल कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि विद्यालय को ऊपरघाट से अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, मुखिया विजय कुमार रवि, जलेश्वरी देवी, पंचायत समिति सदस्य कालेश्वर महतो, कालेश्वर रविदास, उप मुखिया जागेश्वर महतो, दीपू अग्रवाल, रामकुमार मरांडी, उमेश महतो, अनिल शर्मा, पुरन महतो, नागेश्वर सिंह, भागीरथ महतो, हरि महतो, जलेश्वर साव, मुकुल हांसदा, टेकोचंद महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply