रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 31 अगस्त को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के बोकारो चैप्टर की ओर से सीएमए विषय पर करियर गाइडेंस एवं इंटरएक्शन सेशन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि बीएसएल के सीएमए मनोज कुमार, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सीएमए बीके श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक सीएमए नीलम संजय, उप महाप्रबंधक और सीएमए स्नेहा सहायक महाप्रबंधक मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधा भेंट करने और दीप प्रज्वलन से की गयी। सीएमए स्नेहा ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए कोर्स की उपयोगिता और संभावनाओं की जानकारी दी। सीएमए बीके श्रीवास्तव ने 12वीं के बाद करियर विकल्पों और सीएमए की पढ़ाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी में भविष्य की बेहतर संभावनाएं हैं। सीएमए नीलम संजय ने बताया कि यह क्षेत्र केवल कॉमर्स विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि साइंस और आर्ट्स के विद्यार्थी भी इसे करियर विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। सीएमए मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply