एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के 12 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से 31 को विदाई दी गयी। इस अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिह सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर जीएम सिंह ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन सेवानिवृत्त तो सभी को एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। परंतु ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए विदाई भी अपने आप में एक उपलब्धि से कम नहीं है। कहा कि अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह से बेहतर से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है। विदाई समारोह का संचालन क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सह प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश सिंह ने किया। मौके पर क्षेत्र के विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार व मोहम्मद तौकीर आलम, यूनियन प्रतिनिधि विनय सिंह, सूरज महतो आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply