एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा को चेतावनी दी है। कहा कि कांग्रेस कार्यालय को बार बार निशाना बनाने वालों भाजपाइयों को इस बार करारा ओर मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसलिए क़ायदे में रहें भाजपाई, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए 26 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि भाजपाई अपनी राजनीतिक मर्यादा में रहें और कांग्रेस कार्यालय को निशाना बार बार बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। कहा कि कांग्रेस की सहनशीलता को कमजोरी समझने की भूल न करें। यदि कांग्रेस कार्यालय, कार्यकर्ताओं या पार्टी की लोकतांत्रिक गतिविधियों को बाधित करने की कोशिश की गई, तो भाजपा को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हाथ मे चूड़ियां नही पहन रखे है। हर असंवैधानिक कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नायक ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपाई अपनी हद में रहें। कांग्रेस कार्यालय को डराने-धमकाने या राजनीतिक दबाव बनाने का अखाड़ा समझने की भूल न करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा लेने की कोशिश भाजपा को महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डराने का सपना देखने वाले भाजपाई पहले अपने राजनीतिक आचरण पर लगाम लगाएं। कांग्रेस न किसी की धमकी से झुकेगी, न किसी दबाव में आएगी और न ही अपने सिद्धांतों से समझौता करेगी।
कहा कि कांग्रेस कार्यालय की गरिमा और पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता क़ायदे में रहें। यदि कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाने, कार्यकर्ताओं को डराने या पार्टी की लोकतांत्रिक गतिविधियों में बाधा डालने की कोशिश दोहराई गई, तो भाजपा को इसके गंभीर राजनीतिक और कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।
नायक ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर लोकतांत्रिक मंचों तक हर मोर्चे पर इसका पुरजोर विरोध करेगी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आंख दिखाने से पहले भाजपा अपने आचरण और राजनीतिक जवाबदेही पर ध्यान दे। लोकतंत्र में किसी भी दल को कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं है। भाजपा यदि टकराव की राजनीति करेगी, तो कांग्रेस संविधान के दायरे में रहकर उसका डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमजोर समझना भाजपा की बड़ी भूल होगी। कांग्रेस की आवाज दबाने की हर कोशिश का जवाब लोकतांत्रिक संघर्ष, जनशक्ति और संवैधानिक कार्रवाई से दिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply