रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा झारखंड की राजधानी रांची के विकास विद्यालय में बीते 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एनुअल ट्रेनिंग कैंप-XXVII) का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 9 से अधिक विद्यालयों के लगभग 400 कैडेट्स ने भाग लिया। चिन्मय विद्यालय बोकारो के कैडेट्स ने भी उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता की।
शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, टीम भावना एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना था। कैडेट्स को ड्रिल, राइफल शूटिंग, बोटिंग, शिप मॉडलिंग, डिजिटल ज्ञान, ग्रुप एक्टिविटी और फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार चिन्मय विद्यालय बोकारो की बालिका टीम ने ड्रिल एवं टग ऑफ वार में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग ने वॉलीबॉल एवं कैरम में तृतीय स्थान हासिल किया।
शिविर के सफल आयोजन में कमांडिंग ऑफिसर कमांडर आनंद महतो, चीफ पेटी ऑफिसर सुजीत कुमार, पीआई स्टाफ, एएनओ, सीटीओ एवं जीसीआई सहित प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जानकारी देते हुए एनसीसी कंपनी कमांडर आनंद महतो ने 8 अक्टूबर को कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में एकता और अनुशासन” की भावना मजबूत कर उन्हें जिम्मेदार एवं आत्मविश्वासी देशवासी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
![]()













Leave a Reply