Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला में किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

एसएमसी सदस्यों को शॉल एवं दीप देकर किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला में किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के विकास एवं शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सभी सदस्यों को शॉल एवं दीप देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश प्रसाद वर्मा ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक किट उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाना तथा शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंध समिति हमेशा सहयोग करती रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

वहीं वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंध समिति को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक किट मिलने से उनकी पढ़ाई में सुविधा होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी एसएमसी सदस्यों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शॉल एवं दीप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके प्रधानाध्यापक शैलेश प्रसाद वर्मा, दिलीप कुमार महतो, प्रकाश कुमार महतो, शिक्षक बलदेव कुमार साव, उमेश महतो, बसंत कुमार महतो, नीलकमल वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, मुस्लिम अंसारी, विनोद कुमार सिंह, बृहस्पति कुमार, शांति प्रकाश मोदी, मनोहर घासी, सावित्री देवी, महिमा कुमारी, वंदना कुमारी विद्यालय प्रबंध समिति की लक्ष्मी कुमारी, अंजली देवी, रेनू देवी, सुषमा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *