प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र की दसवें दिन 20 अक्टूबर को कई स्थलों पर आयोजकों द्वारा दसवीं की जगह नवमी तिथि की अनुष्ठान सम्पन्न कराए।
मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली, चलकरी एवं जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित श्रीदुर्गा मंदिर पूजा समिति की ओर से 20 अक्टूबर को अपराह्न मां की नवपत्रिका विसर्जित की गई, जबकि मां की प्रतिमा 21 अक्टूबर को विसर्जित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आज यहां पर आदिवासी समाज के दर्जनों सदस्यों की टीम द्वारा मयूर पंख एवं झाल, मांदर की ताल पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुती काफी आकर्षक का केंद्र रहा। पुरुषों के साथ महिलाओं की टीम ने भी मां की भावपूर्ण आरती की। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली एवं चलकरी में आज प्रातः मां दुर्गा की पूजा उपरांत मंदिर परिसर में हवन किया गया।
कुंवारी कन्याओं तथा आचार्यों को भोजन कराया गया। चलकरी में पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव राजेश मंडल, उपसचिव राजेंद्र, कोषाध्यक्ष रामबिलास मंडल आदि सक्रिय रहे। अंगवाली में 20 अक्टूबर की देर शाम श्रीश्याम मित्र मंडल की ओर से हलवा महाप्रसाद का वितरण किया गया। स्लोगन के लिखा है कि करने वाले भी शाम कराने वाले भी शाम। महाप्रसाद वितरण की महिला, पुरुष की अलग अलग टीम बनी। रात श्याम प्रभु के नाम पर धार्मिक भजन प्रस्तुत किए गये, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालूजन शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply