प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली गांव में ग्रामदेवी मायथान की पूजा रविवार 19 जुलाई की शाम नाया पुजारी, पुजारन द्वारा पारंपरिक तरीके से विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। बता दें, मां ग्रामदेवी की नवनिर्मित मंदिर में पहली बार पूजा की गई, इसलिए ग्रामीण श्रद्धाओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी।

नाया पूजारी मदन सिंह, पुजारन सुनीता देवी,गोडायत रामधन महली, ने पूजा की रस्म अदा की, जबकि शंकर सिंह ने बकरे की बलि की रस्म निभाया।गांव के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित शिक्षक संजय मिश्रा, निर्माण समिति अध्यक्ष संतोष नायक,मथुर साव, डा० देवाशीष विश्वास, एवं परिवार, राजदेव रविदास, सुदन मिश्रा, बिरसा रवि, सुरेश रविदास, बैंकसखी सुलेखा, पवन कमार,बरुण मिश्रा, राहुल रविदास, चंदन रविदास, गोपाल कमार, दिनेश रविदास, निताई रजवार,बंसी रविदास, विजय रवि, बबली सिंह, नरेश ठाकुर, राजटांड, स्थानीय टोला के काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने ग्रामदेवी से गांव की खुशहाली एवं आपसी सौहार्द बने रहने की कामना की।
![]()













Leave a Reply