बेहतरीन लकड़ी पर भगवान बिरसा, दिशोम गुरू व् कल्पना सोरेन की नक्काशी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस (आगामी 15 नवंबर) के अवसर पर राज्य सरकार स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में विकास मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिसमें कारीगरों को अपने उत्कृष्ट कार्यों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति मिल सकती है।
स्थानीय कारीगरों और बढ़ई (कारपेंटर) के लिए अपने बेहतरीन नक्काशीदार उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का यह एक अच्छा अवसर है। अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया आम तौर पर जिला प्रशासन या संबंधित सरकारी विभाग के माध्यम से होती है।

बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर -फिल्ड क्वायरी रहिवासी सह मनीष फर्नीचर के प्रोपराइटर काष्ठ कलाकार वासुदेव विश्वकर्मा उर्फ विगन विश्वकर्मा ने 12 नवंबर को भेंट में कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु से स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम मे बेहतरीन लकड़ी पर नक्काशी कर बिरसा भगवान, दिशोम गुरू शिबू सोरेन और कल्पना सोरेन का फोटो प्रदर्शित करने का मौका देने के लिए सरकार से मांग की है। बताया कि अभी तक झारखंड सरकार से उन्हें अनुमति नही मिल पाई है। उन्होंने अनुमति प्राप्त करने के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) से भी अपील की है।
![]()













Leave a Reply