ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता मीरा कुमारी के बीते 24 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल सदस्या मीरा कुमारी को बुके (फूलों का गुच्छा) देकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि, अधिवक्ता मीरा कुमारी गिरिडीह में प्रैक्टिस करती हैं। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंचे थे। मौके पर काउंसिल सदस्या ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, राम विश्वास महथा, जनार्दन प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, बी एन पोद्दार, सुरेश प्रसाद, वकील महतो, मनबोध कुमार डे, अजीत कुमार लाल, सुभाष कटरियार, अरुण प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, गीता सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, शशि भूषण श्रीवास्तव, बैद्यनाथ शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, शंकर प्रजापति, संतोष प्रजापति, सत्येंद्र पंडित, हरे कृष्णा सिंह, रतन कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद, रोहित पराशर, तेजू करमाली, कुंदन कुमार सिन्हा, बालेश्वर महतो सहित दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply