प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो में पदस्थापना के बाद जिला पुलिस कप्तान (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने 25 अप्रैल को जिला के हद में चतरोचट्टी तथा आईईएल थाना पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बोकारो मीणा द्वारा बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी व् आईईएल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित व् विधि सम्मत समाधान करने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए। बताया जाता है कि एसपी के निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो बी.एन. सिंह भी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply