प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के द्वारा कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन ढोरी में महिला शिक्षिका एवं महिला कर्मी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संत सिंह, जिला संगठन मंत्री संतन मिश्रा, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र के सह संगठन मंत्री विकास कुमार सिंह,16वीं लोकसभा सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय के निजी सचिव मृत्युंजय पाण्डेय, विद्या विकास समिति धनबाद विभाग के निरीक्षक विवेक नयन पांडे, अमित कुमार सिंह,कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडे और संगठन मंत्री संतन मिश्रा उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज भी कहीं ना कहीं महिला प्रताड़ित हो रही है। उन्हें जगाना है। सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य धीरज पांडेय, अमरेंद्र कुमार सिंह और ढोरी क्षेत्र के संयुक्त संगठन मंत्री विकास कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को आज सशक्त होने की जरूरत है।
तभी अत्याचार के खिलाफ लड़ सकेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही देश का विकास संभव है। वर्तमान महिलाएं कई उच्च पदों पर सुशोभित होकर देश हित में कार्य कर रही है। कहा कि बीएमएस का मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर कर नारी सशक्तिकरण का नया आयाम गढ़ा जाए।
![]()












Leave a Reply