Advertisement

बड़कीटांड़ की महिलाओं ने झरिया विधायक, मेयर व् एमडी को सौंपा ज्ञापन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में झरिया स्थित बड़कीटांड़ की महिलाओं ने घर-घर नल जल योजनाओं के तहत पाइप लाइन बिछाने में भेद-भाव का आरोप लगायी है। महिलाओं ने कथित ठेकेदार के चमचों पर पैसा देने पर ही आगे पाइप बिछाने का आरोप लगाते हुए संबंधित एक आवेदन झरिया विधायक के अनुपस्थिति में उनके सहायक प्रतिनिधि को सौंपा।

जानकारी देते हुए धनबाद के वरिष्ट कलमकार फरीद अहमद ने बताया कि झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं मुख्य प्रतिनिधि केडी पांडेय भी कार्यालय में नही मिलने पर महेश त्यागी को आवेदन सौंपा गया। इसके अलावा धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झमांडा के एमडी को भी ज्ञापन सौंप कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करने एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जल नल योजना के तहत पाइप बिछवाने की मांग की गई। आवेदन सौंपने वालों में बड़कीटांड़ रहिवासी महिला चंदा खातून, लैला खातून, साजरा खातून, अख्तरी खातून, रसीदा खातून आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *