गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार द्वारा वैशाली जिले की मसरूम गर्ल के नाम से जाने जानि वाली जनक किशोरी को बिहार की विशिष्ठ महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कन्फेडरेशन (Confederation) द्वारा बिहार में महिलाओं के उत्थान और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करनेवाली महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता है।
महिला उधमी जनक किशोरी को मशरूम फार्मिंग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्यो के लिये इस सम्मान के लिये चुना गया। सम्मान पत्र बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी द्वारा प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि महिला उधमी जनक किशोरी का वैशाली जिला के हद में बिदुपुर प्रखंड के चकगढो ग्राम में अपना एक आधुनिक मसरूम फार्म हाउस है। जिसकी देखभाल जनक किशोरी खुद करती हैं।
जहाँ मसरूम फार्मिंग की जानकारी लेने अनेक उधमी आते रहते हैं। पिछले दिनों बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी जनक किशोरी को मसरूम फार्मिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया था।
![]()












Leave a Reply