Advertisement

आदिकाल से ही महिलाएं पूजनीय हैं-सुनीता देवी

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) पर किया महिलाओं को सम्मानित किया जाता रहा है। आदिकाल से ही महिलाएं पूजनीय रही है। उक्त बातें समाजसेवी सुनीता देवी ने कही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन गोमिया प्रखंड के हद मे होसिर पश्चिमी पंचायत सचिवालय भवन के सभागार में 8 मार्च को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव व उनकी धर्मपत्नी सह समाज सेवी सुनीता देवी ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पार्वती देवी मुख्य रूप से मौजूद थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन वार्ड सदस्य रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि साव व सुनीता देवी ने महिलाओं को सशक्त बना कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूष के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे कहीं आगे हैं।

हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। मुख्य अतिथि साव व उनकी धर्मपत्नी ने जेएसएलपीएल तथा महिला समूह से जुड़े पंचायत के प्रत्येक ग्रुप महिलाओं को एक- एक बक्सा, रजिस्टर एवं पैन देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, कंचन कुमारी, रेणुका देवी, राधा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *