Advertisement

बोकारो के वरिष्ठ उद्योगपति व समाजसेवी पी. ए. जकारिया का निधन, शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी और बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य पी. ए. जकारिया का 23 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर के सामाजिक और व्यावसायिक जगत में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 1968 में केरल से बोकारो आए जकारिया ने अशोक लीलैंड से करियर शुरू किया और वर्ष 1979 में अपनी कंपनी स्थापित कर कई शहरों तक विस्तार किया। वे 40 वर्षों तक रोटरी क्लब से जुड़े रहे और अध्यक्ष भी रहे। एमजीएम स्कूल सहित शिक्षा व समाजसेवा में उनका अहम योगदान रहा। बताया जाता है कि 24 जुलाई को दिवंगत का पार्थिव शरीर बोकारो लाया जाएगा। दिवंगत ने अपने पीछे दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *