प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बोकारो के प्रख्यात समाजसेवी कुन्दन उपाध्याय का 16 जुलाई को दीर्घ बीमारी के पश्चात निधन हो गया। उनके निधन से बोकारो सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैम्पस कांड्रा चास की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ज्ञात हो कि, दिवंगत कुन्दन उपाध्याय ईडीपी एवं लीन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कार्यक्रमों के सफल आयोजक रहे है। उन्होंने जिले के एमएसएमई को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि उनकी मधुर स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने उनके कार्यों को अविस्मरणीय बताया। कॉलेज निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार सहित सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply