Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी राकेश कुमार का 5 मार्च को गिरिडीह जाने के क्रम में बोकारो जिला के हद में फुसरो किसान मोर्चा के समितियों द्वारा निर्मल महतो फुसरो चौक के पास भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, मण्डल अध्यक्ष दीपक गिरि, उपाध्यक्ष विवेश सिंह, जितेंद्र महतो, सन्तोष गुप्ता, करन कुमार, अजय गिरि, रंजन महतो, राज कुमार आदि बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *