Advertisement

फुसरो बाजार में लगे टावर लाइट पर अपराधियों की गिद्ध दृष्टी

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में लगे अधिकांश टावर लाइट या स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे आम राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बताया जाता है कि बाजार क्षेत्र में अंधेरा बढ़ने से सुरक्षा का खतरा और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। खास यह कि यहां के दुकानो मे अक्सर चोरी होते रहती है। फुसरो के रानीबाग स्थित कुलदीप इन्जीनियरिंग वर्कर्स के समीप 6 महीना से खराब पड़े टावर लाइट से आम राहगीरों सहित रहिवासियों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि बहुत जल्द सभी लाइट टावर मे नये लाइट लगाए जायेगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *