Advertisement

बरकेंदुआ में 32 बच्चों का टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में 12 मार्च को अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 32 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

उक्त शिविर में बच्चों को लेकर पहुंची माताएं स्थिर बैठकर अपने बच्चों का क्रमवार टिकाकरण करायी। जानकारी के अनुसार शिविर में एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) ने बच्चों को क्रमवार आठ प्रकार का टिकाकरन बड़ी सावधानी के साथ कर रही थीं।

इसके अलावे 10 गर्भवती माताओं की भी स्वास्थ्य जांच हुई। इन्हे इस कार्य में सहिया किरण देवी व आंगनवाड़ी सेविका पानमति देवी ने सहयोग किया। एएनएम के अनुसार क्रमवार अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण होना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *