गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने 26 अक्टूबर को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि तेजस्वी यादव इस बार राघोपुर से चुनाव नहीं जीतेंगे और मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
उन्होंने राजद उम्मीदवार तेजस्वी के पिछले कार्यकाल और बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करेगी। हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने तेजस्वी यादव का टेंशन बढ़ा दिया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव इस बार राघोपुर से चुनाव नहीं जीतेंगे और मुख्यमंत्री भी नहीं बनेंगे।

राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान की उम्र कम है और वे जुबान के पक्के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव ने अब तक बिहार के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उप मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने उन्हें बड़े-बड़े विभाग दिए, मजा लूटा और घोटाला किया। अब बिहार की जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करेगी।
![]()













Leave a Reply