1 करोड़ 65 लाख रुपये का माल-मत्ता नागरिकों को लौटाया
मुश्ताक खान/मुंबई। मंगलवार को मुंबई पुलिस की जोन-1 इकाई के अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग धनंजय कुलकर्णी की अध्यक्षता में “मुद्देमाल हस्तांतरण कार्यक्रम” कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जोन -1 के पुलिस आयुक्त समीर शेख और अपर पुलिस आयुक्त धनंजय कुलकर्णी के हांथों लोगों को उसके असली मालिकों को लौटाया गया। मुंबई पुलिस की जोन-1 इकाई के अंतर्गत आने वाले 10 में से कुल 7 पुलिस स्टेशनों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये मूल्य का बरामद माल-मत्ता उसके वास्तविक मालिकों को वापस किया। इनमें चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं से परेशान नागरिकों के लिए दीपों के महापर्व दीपावली से पहले पुलिस की तरफ से दीवाली गिफ्ट भी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की दरियादिली से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिली है। चूंकि लंबे समय से अपनी कीमती वस्तुओं के वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को पुलिस ने सम्मान पूर्वक उनके सामान लौटाए। इस समारोह में अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस की जमकर तारीफ की।
चोरी और गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि पुलिस द्वारा बरामद संपत्ति को उसके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों की जांच के दौरान बरामद माल-मत्ता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को सौंपा गया। इस कार्रवाई से पुलिस की जांच प्रक्रिया और नागरिकों की संपत्ति वापस दिलाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि मौजूदा समय में साइबर क्राइम का दौर चल रहा है इस लिए हर नागरिक को सचेत रहने की जरूरत है। धनंजय कुलकर्णी ने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को इस संबंध में कोई जानकारी मिले तो तो वे अपने स्थानीय पुलिस को सूचना दें, मुंबई पुलिस को 100 या 112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नेम गुप्त रखा जायेगा।
पुलिस के कार्यों से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
चेंबूर पुलिस द्वारा आयोजित “मुद्देमाल हस्तांतरण कार्यक्रम” में अपनी खोई हुई संपत्ति वापस मिलने से नागरिकों में खुशी का माहौल रहा। पुलिस की इस पहल को आम जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। चोरी और गुमशुदगी के मामलों में शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों को अपनी संपत्ति वापस मिलने से पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

बता दें कि इस कार्यक्रम में पुलिस ने उन नागरिकों को अपनी प्रतिक्रिया देने का मौका भी दिया, जोकि काबिले तारीफ, इस समारोह के मंच से मुंबई पुलिस की तारीफ और उनके कार्यों को भरपूर सराहा गया। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि चोरी और गुमशुदगी के मामलों में जांच के साथ-साथ बरामद संपत्ति को मूल मालिकों तक पहुंचाना भी पुलिस की प्राथमिकता है।

जोन-1 की इस पहल से नागरिकों को राहत मिली और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति सकारात्मक संदेश गया। इस मौके पर जोन -1 के सभी पुलिस स्टेशनों के सहायक पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Tegs: #Mumbaikars endorse the success of Mumbai Police Zone-1
![]()













Leave a Reply