रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में एसआईआर-2026 अभियान के तहत बीते 13 जुलाई को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को बोकारो में बीएलओ ऑफ द डे के रूप में चयनित किया गया। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-83 की बीएलओ प्रेमलता देवी ने एक ही दिन में 706 गणना प्रपत्रों का वितरण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके कार्य में सुपरवाइजर अशोक कुमार दास का मार्गदर्शन रहा।
वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-324 की बीएलओ नीलम जायसवाल ने 452 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें सुपरवाइजर विमल कुमार राय का सक्रिय सहयोग रहा।
बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ और उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा कि अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि समय पूर्व मतदाता पुनरीक्षण कार्य को शत प्रतिशत पुरा किया जा सके।
![]()













Leave a Reply