Advertisement

मछली दुकान के सामने वाहन खड़ा करने के विवाद में हत्या-दो आरोपी गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया/तेनुघाट (बोकारो)। मछली दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर उत्पन्न विवाद में बीते दिनों हुई हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पच्चीस हजार में तय हुआ था हत्या का सौदा।

बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में 24 अप्रैल को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि बीते 16 अप्रैल को वादी मो. तबारक अंसारी ने अपने चाचा चार पहिया वाहन पेंटर मोईउद्दीन असारी की हत्या करने के आरोप में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध गोमिया थाना में कांड क्रमांक-66/26 दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

इसे लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मी अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा और धनराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

कहा कि दुकान के सामने आए दिन वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर बगल की मछली दुकान चलाने वाले आईएल थाना क्षेत्र रहिवासी स्व. भरत लाल श्रीवास्तव के 42 वर्षीय पुत्र धनराज श्रीवास्तव का मृतक से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गोमिया थाना क्षेत्र के देवीपुर मेलाटांड़ रहिवासी प्रेम तिवारी के 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा को 25,000 रुपये का लालच देकर पेंटर को लकड़ी के फर्राटा से मार-मार कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि धनराज का पूर्व से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की स्वीकारोक्ति के आधार पर बरामद सामान में अर्जुन तिवारी के पास से रेडमी कंपनी का हरा रंग का मोबाइल फोन तथा धनराज श्रीवास्तव के पास से स्विफ्ट कार क्रमांक-JH09AE/7448 के अलावा घटना स्थल से खून लगा लकड़ी का फट्टा शामिल है। खोजी दल थाना प्रभारी गोमिया प्रफुल्ल कुमार महतो, आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो सहित 10 पदाधिकारी व् कर्मी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *