प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर क्षेत्र में शोक की लहर उस समय देखी गई जब 2 अप्रैल को स्थानीय रहिवासी संजय कुमार जायसवाल, धन्नू जायसवाल एवं मिथलेश जायसवाल की माताजी के श्राद्ध कर्म का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है कि श्राद्ध कर्म के दौरान पूरे वातावरण में गम और श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
परिजनों ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी में सभी का साथ और सांत्वना उनके लिए बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रिंसिपल डॉक्टर जीतलाल महतो के अलावे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही दूर दराज से आए गणमान्य जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
![]()













Leave a Reply