Advertisement

अंगवाली दक्षिणी के नावाडीह में मना सरहुल पर्व, मांदर के थाप पर थिरके आदिवासी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के नावाडीह टोला स्थित मैदान में 30 मार्च को सरहुल पूजा समिति नावाडीह द्वारा सादगी के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार को मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार हेंब्रम द्वारा युवतियों के साथ मांदर की थाप देकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। यहां नायके बाबा धनेश्वर सिंह सहित हरेक टोला के मांझी बाबा के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए गांव के नागरिकों, पशुधन आदि के सुख समृद्धि की कामना की गई।

मंच पर आगंतुक प्रतिनिधियों का स्वागत समिति द्वारा किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक प्रग्नैत, अध्यक्ष संजय सोरेन, सचिव राजेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष जीतलाल सोरेन, उपाध्यक्ष लालदेव सोरेन, उपसचिव बाबूचांद मुर्मू, संगठन सचिव फूलचंद मरांडी सहित मांझी बाबा बिंदेश्वर सोरेन, रामदास सोरेन, दुर्गा सोरेन,आदि।

शिवलाल सोरेन, गणेश हेंब्रम, बिसुन मरांडी, अनिल सोरेन, लोवीश्वर मरांडी, मानिकचंद मंडल, मकरु करमाली, अनिल सोरेन, लालेश्वर टुडू, रामेश्वर सोरेन आदि प्रतिनिधियों के अलावे आसपास के काफी संख्या में रहिवासी जुटे व खिचड़ी का लुफ्त उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *