युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ढिंढोरा का ट्रेलर आगामी 3 अप्रैल को यूट्यूब चैनल पी म्युजिक पर सुबह 8 बजे रिलीज होगी। यह एक मनोरंजक भोजपुरी फिल्म हैं।जिसमें कई लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने अभिनय किया हैं।
ज्ञात हो कि निर्देशक अनिल कमल चौहान इससे पहले भी कई फिल्में कर चुके हैं। उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया। अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच है, जो भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग के भावी सुपरस्टार्स भी हो सकते हैं। जिन कलाकारों ने अभिनय किया है, वे सोशल मीडिया में चर्चित तो हैं ही अब फिल्मों से भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
ढिंढोरा एक रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा आधारित फिल्म है। जिसमें चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद, राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी) और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया हैं। इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।
![]()













Leave a Reply